फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन दिन बदलेगा मौसम, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्राइसिटी में 6 से 8 अक्तूबर तक बादल छाने के साथ गरज-चमक के आसार, 8 के बाद गिरेगा तापमान
विज्ञापन

चंडीगढ़। ट्राइसिटी में अगले तीन दिन मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार, 6 से 8 अक्तूबर तक आसमान में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। 8 अक्तूबर के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 7 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 8 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अक्तूबर तक दो डिग्री गिरेगा पारा
मौसम गतिविधि का दौर खत्म होने के बाद तापमान में कमी आने की संभावना है। 9 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 23 डिग्री, जबकि 10 अक्तूबर को अधिकतम 31 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें