फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से दरभंगा और गोरखपुर के लिए दो ट्रेनों से रवाना हुए 3102 प्रवासी, श्रमिक ट्रेनों पर ब्रेक

Fri, 29 May 2020 12:25 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
स्क्रीनिंग के लिए अपनी बारी का इंतजार करते लोग
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासियों को उनके घर भेजने का सिलसिला वीरवार को भी जारी रहा। वीरवार को दो ट्रेनें चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना की गईं। पहली ट्रेन दोपहर 2 बजे बिहार में छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए दरभंगा जाएगी। इस श्रमिक स्पेशल ट्रेन के लिए 1600 प्रवासियों की मेडिकल स्क्रीनिंग हुई।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी विशेष ट्रेन उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद (बिजनौर), गोंडा होते हुए गोरखपुर जाएगी। इस ट्रेन के लिए 1502 प्रवासियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई। मेडिकल स्क्रीनिंग चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित सीसीईटी में हुई। मेडिकल स्क्रीनिंग के बाद सभी 3102 प्रवासियों को बसों से रेलवे स्टेशन ले जाया गया और उन्हें ट्रेनों में बैठाकर रवाना किया गया। इस दौरान सभी यात्रियों को खाना और पानी भी दिया गया।

उधर, ट्रेनों में प्रवासी श्रमिकों की घट रही संख्या को देखते हुए चंडीगढ़ से अन्य राज्यों को जाने वाली श्रमिक विशेष ट्रेनों के संचालन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। ट्रेन चलाने के लिए अब यूटी राज्य सरकारों से चर्चा कर रहा है। चर्चा के बाद ही आगे श्रमिक विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर कोई निर्णय लिया जाएगा। चंडीगढ़ से अब तक 20 दिनों में 38431 प्रवासियों को यूटी प्रशासन घर भेज चुका है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि लॉकडाउन के कारण, कुछ प्रवासी श्रमिक, तीर्थयात्री, पर्यटक, छात्र और अन्य चंडीगढ़ में फंस गए थे। इन लोगों की रवानगी के लिए यूटी प्रशासन ने आठ मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था। इन ट्रेनों के जरिए चंडीगढ़ से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित बिहार और पश्चिम बंगाल के रहने वाले प्रवासियों की घर वापसी हुई।

श्रमिक विशेष ट्रेनों से 36243 और बसों से 2188 प्रवासी चंडीगढ़ को अलविदा कह चुके हैं। 20 दिनों तक ट्रेनों के संचालन के बाद प्रवासियों की घटती संख्या को देखते हुए अब यूटी प्रशासन ने विशेष श्रमिक ट्रेनों के संचालन पर ब्रेक लगा दिया है।

घर जाने वाले प्रवासियों की आवश्यकता के आकलन के बाद अब श्रमिक विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। ट्रेनों के संचालन शुरू करने को लेकर यूटी संबंधित राज्य सरकारों और रेलवे के अधिकारियों से परामर्श ले रहा है।
विज्ञापन

- यशपाल गर्ग, आईएएस, सचिव समाज कल्याण, चंडीगढ़ प्रशासन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें