फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 15 जिलों के लिए 1300 करोड़ की 30 जल आपूर्ति और नौ सीवरेज परियोजनाओं को दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
425 करोड़ से अधिक की 18 जल आपूर्ति परियोजनाएं भी पाइपलाइन में, जल्द मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने के दिए निर्देश
चंडीगढ़। प्रदेश में जलापूर्ति व सीवरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 15 जिलों में 1018 करोड़ रुपये की लागत की 30 जल आपूर्ति परियोजनाएं और 283 करोड़ रुपये की नौ सीवरेज परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी। सोमवार को यहां अमृत 2.0 के तहत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की इन परियोजनाओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इन जिलों में अंबाला, हिसार, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, पंचकूला, रोहतक, फतेहाबाद, सिरसा, चरखी दादरी, यमुनानगर, करनाल, भिवानी, महेंद्रगढ़ और पलवल शामिल हैं। इनके अलावा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी की 425 करोड़ रुपये से अधिक की 18 जल आपूर्ति परियोजनाएं पाइपलाइन में हैं, जिन्हें जल्द ही मंजूरी दी जाएगी।
जींद शहर में 388.27 करोड़ रुपये की लागत से नहर आधारित जल आपूर्ति योजना का निर्माण, जिला चरखी दादरी में 115 करोड़ रुपये की लागत से रॉ वाॅटर पंपिंग स्टेशन का निर्माण करके जल आपूर्ति योजना का विस्तार, वाॅटर वर्क्स में मौजूदा संरचनाओं का नवीनीकरण, राइजिंग मेन और वितरण लाइनें बिछाना, 55.58 करोड़ रुपये की लागत से हिसार के बरवाला शहर की जल आपूर्ति योजना का विस्तार और उन्नयन, जिला जींद के नरवाना शहर में 44.55 करोड़ रुपये की लागत से शेष वितरण नेटवर्क लाइन बिछाना और मौजूदा जल आपूर्ति प्रणाली का सुदृढ़ीकरण कार्य शामिल है।
विज्ञापन


34.24 करोड़ से जलापूर्ति योजना का विस्तार और उन्नयन (राजौंद, कैथल), 30.17 करोड़ से आदमपुर टाउन, हिसार में जल आपूर्ति योजना का विस्तार और मौजूदा पाइप नेटवर्क का सुदृढ़ीकरण, 30.97 करोड़ से हांसी टाउन, हिसार के प्रथम और द्वितीय वॉटर वर्क्स का नवीनीकरण, 6.71 करोड़ से अंबाला में जलापूर्ति योजना का सुदृढ़ीकरण, 7.57 करोड़ रुपये की लागत से कैथल शहर, कैथल में पार्थमार वर्क्स प्योदा रोड का विस्तार एवं नवीनीकरण, 4.36 करोड़ रुपये की लागत से कुरुक्षेत्र में पुरानी, क्षतिग्रस्त एसी, पीवीसी पाइपलाइन को डीआई पाइपलाइन से बदलना, 17.14 करोड़ रुपये की लागत से ऐलनाबाद टाउन में नए चैनल का निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी है। पंचकूला के पिंजौर टाउन में 6.11 करोड़ रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को डीआई पाइपलाइन से बदलना और बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण व वितरण प्रणाली बिछाने के कार्य शामिल हैं।


283 करोड़ रुपये की लागत से नौ सीवरेज परियोजनाएं मंजूर

स्वीकृत सीवरेज परियोजनाओं में 193.58 करोड़ रुपये की लागत से यमुनानगर और जगाधरी में औद्योगिक अपशिष्ट जल युक्त सीवरेज के लिए उपचार प्रणाली, 13.96 करोड़ रुपये की लागत से खेड़ा व आर्य चौक, नदी मोहल्ला के पास लकड़ी बाजार चौक से अंबाला शहर में दक्षिणी डिस्पोजल तक सीआईपीपी तकनीक का उपयोग करके मौजूदा 800 एमएम व 1200 एमएम आईडी सीवर लाइन का सुदृढ़ीकरण, 10.02 करोड़ रुपये की लागत से रोहतक के विभिन्न स्थानों पर नई पाइपलाइन बिछाना शामिल हैं। करनाल में 22.14 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल चौक से कुंजपुरा रोड, 7.24 करोड़ रुपये की लागत से पलवल कस्बे में सोहना रोड से जैंदीपुरा होते हुए भवन कुंड तक सीवर लाइन का सुदृढ़ीकरण, 6.01 करोड़ रुपये की लागत से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के सामने से केलनिया रोड सिरसा में मौजूदा मुख्य पंपिंग स्टेशन तक 400 एमएम आईडीडीआई राइजिंग मेन का विस्तार, खैरपुर आईपीएस सिरसा टाउन एग्जिट पर कलेक्टिंग टैंक व पंप चैंबर का निर्माण, 6.90 करोड़ रुपये की लागत से सिरसा शहर में आईपीएस कंगनपुर के वार्ड 26 के शेष क्षेत्र में सीवरेज सुविधाएं देना, विभिन्न गलियों में सीवर लाइन बिछाना/सुधार, 19.41 करोड़ रुपये की लागत से तृतीयक ट्रीटमेंट प्लांट, बहादुरगढ़, झज्जर का निर्माण, मौजूदा 18 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का जीर्णोद्धार, 4.36 करोड़ रुपये की लागत से कैथल में 2 एसटीपी में नवीनीकरण परियोजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन



सिरसा के रानिया में नहर आधारित वॉटर वर्क्स के निर्माण का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री ने सिरसा के रानिया शहर के लिए नहर आधारित वॉटर वर्क्स के निर्माण के लिए ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से भूमि की खरीद के लिए प्रशासनिक मंजूरी दी है। हरियाणा सरकार ने जमीन खरीद के लिए 14.15 करोड़ रुपये की मंजूर किए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें