शरीर में दिल धड़कता रहे, इसके लिए जरूरी है 30 मिनट। इस दौरान एक बेहद जरूरी काम करके आप हार्ट अर्टक से बच सकते हैं। यानी अगर दिल की बीमारियों से बचना है तो रोजाना कम से कम तीस मिनट सैर बेहद जरूरी है। व्यक्ति के लिए दौड़धूप के जरिये शरीर को एक्टिव रखने की चुनौती है।
डेराबस्सी की एनजीओ ग्लोबल विस्डम एजुकेशनल चैरिटेबल सोसाइटी ने हार्ट अटैक विषय पर हेल्थटॉक नामक कार्यशाला लगाई। इसमें हार्ट विशेषज्ञ डॉ. अमित गुप्ता ने हार्ट अटैक के लक्षण, उसके कारण और बचाव के उपाय बताए।
मोहाली के मैक्स अस्पताल के डीएम, कॉर्डियोलॉजी डॉ. अमित ने कहा कि आमतौर पर लोगों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें हार्ट अटैक हुआ है। उन्हें लगता है कि छाती में जलन हो रही है तो शायद गैस की प्रॉब्लम होगी और वह अपना उपचार खुद करना शुरू कर देता है। लोगों को तुरंत नजदीक के अस्पताल में जाना चाहिए।
डॉ. गुप्ता ने बताया के आधे से ज्यादा मौतें अस्पताल पहुंचने में देरी की वजह से होती हैं। आहार में सब्जियां और फलों का सेवन अधिक करें। खानपान की आदतों में मैदे से बनी चीजों का सेवन बंद कर दें। मेडिटेशन और योग भी लाभदायक होता है। इसके अलावा सैर जरूर करें।
इस मौके पर एसडीएम शिव कुमार, एसपी अनिल शर्मा, एसएमओ एसके मित्तल, सोसाइटी के चेयरमैन गुरदीप चाहल, वाइस चेयरमैन सुनिल जैन, सचिव बरखाराम, सुभाष चोपड़ा और रमेश राणा भी मौजूद थे।