चंडीगढ़ की महिला क्रिकेटर तानिया भाटिया और हरलीन कौर को बीसीसीआई की सलाना रिटेरनरशिप 2019-20 में ग्रेड- ‘ए’ और ‘सी’ में जगह दी गई है। बोर्ड कंट्रोल ऑफ इंडिया (बीसीसीआई) की कमेटी ने वीरवार को भारतीय सीनियर वुमन क्रिकेट टीम का ग्रेड घोषित किया है। इसमें ग्रेड- ए, बी और सी शामिल हैं।
इनमें ग्रेड-ए की खिलाड़ी को 50 लाख रुपये सलाना और ग्रेड- बी की खिलाड़ी को 30 लाख रुपये सलाना और ग्रेड-सी की खिलाड़ी को 10 लाख रुपये सलाना मिलेगा। तानिया भाटिया को ग्रेड-बी में शामिल किया गया है और वहीं, हरलीन कौर को ग्रेड-सी में शामिल किया गया है। दोनों महिला भारतीय सीनियर क्रिकेटर्स एमसीएम डीएवी कॉलेज सेक्टर-36 की छात्राएं हैं।
तानिया भाटिया और हरलीन कौर का चयन पिछले हप्ते महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में किया गया है। महिला टी-20 वर्ल्ड कप के मैच आस्ट्रेलिया में 21 फरवरी से 8 मार्च तक खेले जाएंगे। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन त्रिकोणीय सीरीज के लिए भी किया गया है।
यह चैंपियनशिप 31 जनवरी से खेली जाएगी। जिसमें इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया की टीमें भी मुकाबलों में हिस्सा ले रही हैं।