पीजीआई में स्वाइन फ्लू की चपेट में आए तीन लोगों की मौत बुधवार को हो गई। इनमें से एक महिला स्वाइन फ्लू पॉजीटिव थी जबकि दो अन्य की रिपोर्ट आना शेष है। हालांकि दोनों ही स्वाइन फ्लू संदिग्ध मरीज थे और इसी के तहत भर्ती भी किए गए थे।
पीजीआई में बुधवार को करनाल निवासी एक महिला की मौत स्वाइन फ्लू से हो गई। इस महिला को दो दिन पहले ही पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था। लेकिन बुधवार को दोपहर को उसकी मौत हो गई।
पीजीआई से मिली जानकारी के अनुसार स्वाइन फ्लू संदिग्ध एक युवक और एक युवती की मौत भी बुधवार को हुई है। इन दोनों की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है लेकिन माना यही जा रहा है कि दोनों की मौत स्वाइन फ्लू से ही हुई है।
हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि दोनों को कुछ और बीमारी भी थी, इसलिए मौत की वजह रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।