चंडीगढ़। सेक्टर-43 के सामुदायिक केंद्र में रविवार को आचार्य कुल संस्था और संवाद साहित्य मंच की ओर से चंडीगढ़ प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष नलिन आचार्य की स्मृति में गोष्ठी का आयोजन हुआ।
आचार्य कुल संस्था के अध्यक्ष के के शारदा ने कहा कि नलिन आचार्य की याद में हर साल उनके जन्मदिन पर तीन अवॉर्ड दिए जाएंगे। ये अवॉर्ड पत्रकार, लेखक और विद्यार्थी को दिए जाएंगे। कार्यक्रम में संवाद साहित्य मंच के अध्यक्ष प्रेम विज, कवि डॉ. विनोद शर्मा, शायर अशोक नादिर कवि दीपक शर्मा चनारथल ने नलिन आचार्य के योगदान की सराहना की। पार्षद प्रेमलता, एमएम जुनेजा, राजेश राय, नीरज अधिकारी, बलकार सिद्धू, सुरेंद्र वर्मा ने भी नलिन आचार्य को श्रद्धांजलि दी। पार्षद प्रेमलता, मंजू आचार्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर साहित्यकार डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा गीत, राज विज, डॉ. प्रज्ञा शारदा, विमला गुगलानी, अन्नु रानी शर्मा, पल्लवी रामपाल, बलकार सिद्धू, जोगिंदर जोग, पाल अजनबी, राजेश गणेश, आरके भगत, एमएल अरोड़ा, बिंदर माझी, संतोष गर्ग, प्रदीप शर्मा और सुरेंद्र वर्मा आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आरंभ में प्रो. पल्लवी रामपाल ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता शर्मा कुंद्रा गीत ने किया।