फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेरे ही पास तुझे आना है, तेरे ही साथ मुझे जाना है

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। मेरे ही पास तुझे आना है, तेरे ही साथ मुझे जाना है...मंच से जैसे ही यह गीत गूंजा ऑडियंस के बीच बैठी सेलिब्रेटी गेस्ट मंदाकिनी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान तैरने लगी। हो भी क्यों न...एक अल्हड़ लड़की की भूमिका में जिस अंदाज में मंदाकिनी ने राम तेरी गंगा मैली में अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था उनका वह अंदाज ऑडियंस के सामने उनकी मौजूदगी और गीत ने जीवंत कर दिया।
यहां गायकों का अंदाज देखकर मंदाकिनी ने कहा कि चंडीगढ़ में टैलेंट की कमी नहीं है। टैगोर थिएटर में वाइब्रेशन की ओर से आयोजित द लीजेंड कार्यक्रम के दौरान चीफ गेस्ट हरियाणा के विकास और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार रहे। कृष्ण लाल पंवार ने वाइब्रेशन को सामाजिक पहल के लिए ग्यारह लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।
विज्ञापन

इस मौके पर दीपेश राही ने चलत मुसाफिर से सभी का दिल जीता, दीपेश ने सदके हीर से गाया। गीता भारद्वाज ने तीसरी कसम फिल्म के गीत पान खाय सैंया हमार गीत को मस्ताने अंदाज में गाया।
दुपांशु और श्रीदीपा बोस के गाए गीत जहां मैं जाती हूं वहीं चले आते हो को दर्शकों ने काफी सराहा। आईपीएस अधिकारी और डीजीपी होमगार्ड संजीव कालरा ने जीना यहां मरना यहां गीत गाया। वहीं, जगन बैंस ने एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल से दिल जीत लिया।
विज्ञापन


मंदाकिनी बोलीं-एक शो मैन और दूरदर्शी निर्देशक थे राजकपूर
मंदाकिनी ने राज कपूर को एक शोमैन, दूरदर्शी निर्देशक और राम तेरी गंगा मैली से उन्हें लॉन्च करने वाले व्यक्ति के रूप में याद किया। उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात आरके स्टूडियो के उनके कॉटेज में हुई थी। राजकपूर ने उनकी मासूमियत और प्रतिभा को पहचाना और उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुना। वे पहले किसी और अभिनेत्री को चाहते थे, लेकिन मंदाकिनी की सहजता ने उन्हें प्रभावित किया और उन्हें स्टार बनने का मौका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें