हरियाणा में कोरोना बेकाबू होने लगा है। संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। मंगलवार शाम तक 15 जिलों में 296 नए मामले संक्रमण के सामने आए जबकि फरीदाबाद में 2 मौत भी हुई। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 2652 हो गई है। जबकि मौत का आंकड़ा 23 तक पहुंच चुका है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, व झज्जर हॉटस्पॉट बने हुए हैं। जबकि रोहतक में भी अचानक एक दिन में 45 मामले सामने आने से स्थिति गंभीर हो गई है।
प्रदेश में 28110 मरीज मेडिकल सर्विलांस के दायरे में है। जबकि रिकवरी रेट 40.31 प्रतिशत और संक्रमण का रेट 2.21 प्रतिशत हो गया है। अब 6 दिन में मरीजों की संख्या डबल हो रही है। गुरुग्राम में 160, फरीदाबाद में 26, सोनीपत में 21, झज्जर में 2, अंबाला में 7, पलवल में 9, पानीपत में 2, जींद में 3, करनाल में 4, सिरसा में 4, फरीदाबाद में 5, भिवानी में 6, रोहतक में 45 नारनौल में 1 व कुरुक्षेत्र में एक नया मामला सामने आया है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में अब बिना मास्क मिले तो देना होगा 500 रुपये जुर्माना, आदेश जारी
पानीपत में 7, नारनौल में 2, कैथल में 1 कुरुक्षेत्र में 4 मरीज ठीक भी हुए हैं। अब तक गुरुग्राम में 1063, फरीदाबाद में 418, सोनीपत में 233, झज्जर में 103, नूंह में 72, अंबाला में 61, पलवल में 79, पानीपत में 64, पंचकूला में 26, जींद में 32, करनाल में 56, यमुनानगर में 9, सिरसा में 47, फतेहाबाद में 24, भिवानी में 44, रोहतक में 90, नारनौल में 42, हिसार में 53, रेवाड़ी में 23, चरखी दादरी में 13, कैथल में 29 व कुरुक्षेत्र में 36 संक्रमित सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गरुग्राम में 284, फरीदाबाद में 168, सोनीपत में 148, झज्जर में 92, नूंह में 65, अंबाला में 40, पलवल में 44, पानीपत में 46, पंचकूला में 25, जींद में 24, करनाल में 20, यमुनानगर में 8, सिरसा में 11, फतेहाबाद में 7, भिवानी में 6, रोहतक में 11, नारनौल में 21, हिसार में 5, रेवाड़ी में 4, चरखी दादरी में 1, कैथल में 6, कुरुक्षेत्र में 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन संक्रमित भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 2 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।