फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी पर लगाम : कार और पिकअप से शराब की 295 पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37/डी मार्केट के पास से पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से 292 पेटी और स्विफ्ट कार से शराब की 3 पेटियां बरामद की हैं। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने लुधियाना के समराला निवासी कार चालक तरसेम सिंह (43) के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है, जबकि महिंद्रा पिकअप चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन

सेक्टर-39 थाना पुलिस बीते मंगलवार को गश्त कर रही थी। पुलिस को देख स्विफ्ट चालक कार को मोड़कर वापस जाने लगा। उसकी कार अचानक बंद हो गई। कार की डिग्गी से तीन पेटी शराब बरामद हुई। दूसरी ओर, इसी सेक्टर के मार्केट के पास से पुलिस ने महिंद्रा पिकअप गाड़ी से अवैध शराब की 292 पेटियां बरामद कीं। इसके बाद पुलिस गाड़ी को कब्जे में लेकर सेक्टर 39 थाने ले गई, जहां अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें