फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 साल पहले पाक गए 2 व्यक्ति लापता, अब तक नहीं मिला सुराग

Fri, 13 May 2016 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ममदोट, फिरोजपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान में लापता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
28 साल पहले पाकिस्तान गए 2 व्यक्ति लापता हैं। अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित परिवार सदमे में। ममदोट (फिरोजपुर)। थाना ममदोट के अंतर्गत गांव पंजेके उताड़ से पिछले 28 साल से दो व्यक्ति पाकिस्तान गए थे, जिनका आज तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार की महिला छिंदो बीबी पत्नी महिंदर सिंह ने बताया कि 28 साल पहले उनके पति गलती से सीमा पार चले गए थे। छिंदो ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं। 28 साल बीत गए हैं लेकिन महिंदर सिंह का कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान में लापता - फोटो : amar ujala
इसी तरह बलविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता कश्मीर सिंह का भी कोई सुराग नहीं मिला है। उनके पास जमीन भी नहीं है। मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
उधर, डिप्टी कमिश्नर डीपीएस खरबंदा ने कहा कि पीड़ित परिवार ने उन्हें कोई शिकायत नहीं दी है। यदि पीड़ित परिवार उन्हें शिकायत देता है तो वो केंद्र सरकार को इस संबंधी लिखकर भेजेंगे ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें