फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में एक और भारतीय युवक की हत्या, नकाबपोश लुटेरों ने मारी गोली

Sun, 09 Apr 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुकेरियां (होशियारपुर)
विज्ञापन
होशियारपुर के युवक की अमेरिका में गोली मार कर हत्या - फोटो : File Photo
विज्ञापन
अमेरिका में लगातार हो रहे भारतीयों पर हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को मुकेरियां तहसील के गांव जंडवाल के 26 वर्षीय युवक विक्रम जरयाल की अमेरिका के याकिमा सिटी गोली मार कर हत्या कर दी गई। विक्रम जरियाल (26) 13 मार्च को ही अमेरिका गया था और घटना के वक्त एक पेट्रोल पंप के बाहर बने स्टोर पर काम कर रहा था। 
विज्ञापन


विक्रम की मौत की खबर के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई है। विक्रम के भाई लवली ने बताया कि वह13 मार्च को अमेरिका जाने के लिए घर से रवाना हुआ था व 14 को उसकी फ्लाइट थी। मल्टीपल वीजा पर वहां जाने के बाद वह वहां लुधियाना के एक कारोबारी के गैस पंप पर बने कन्वीनिएंस स्टोर पर काम करने लगा था।

शुक्रवार उन्हें अमेरिका से फोन आया कि विक्रम जरयाल की न्यू जर्सी में गैस स्टोर पर एक निग्रो ने गोली मारकर हत्या कर दी है। अमर उजाला से बात करते हुए लवली ने बताया कि उन्हें अभी अंबेसी से कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन


विक्रम ने ढाई साल तक मर्चेंट नेवी में काम किया है और पिछले माह ही वह अमेरिका गया था। विक्रम के भाई लवली ने अमेरिका से मृतक को भारत वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय से मदद की मांग करते हुए एक ट्वीट किया था।

उसके ट्वीट पर जवाब देते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने विक्रम के निधन पर दुख जताते हुए मदद का भरोसा दिया। सुषमा ने अपने ट्वीट में लिखा की उन्हें पूरी मदद मुहैया कराने के लिए यूएस एंबेसी से कहा गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें