फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना अपडेट : चंडीगढ़ में 257 मरीज मिले, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में वीरवार को कोरोना के 257 नए संक्रमित मिले, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 2030 संदिग्धों की जांच की, जिसमें से 261 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सारंगपुर निवासी 55 साल की महिला ने जीएमसीएच-32 में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला कोरोना पॉजिटिव होने के साथ मधुमेह, किडनी की गंभीर बीमारी और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर एकांतवास में रखे गए 230 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी करने पर छुट्टी दे दी गई। पॉजिटिव मिले 257 मरीजों में 133 पुरुष और 124 महिलाएं हैं। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 2951 हो गई है, जबकि अब तक 380 मरीजों की मौत हो चुकी है।
यहां मिले सबसे ज्यादा पॉजिटिव
मनीमाजरा में सबसे ज्यादा 19, सेक्टर-15 में 17, सेक्टर-45 में 12, सेक्टर-21 में 9, सेक्टर-42 में 9, सेक्टर-41 में 8, सेक्टर-28 में 8, सेक्टर-20 में 8, सेक्टर-8 व 18 में 6-6 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें