फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब में 2.53 लाख पशुओं को लगे गलघोटू के टीके

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में बाढ़ से प्रभावित इलाकों में पशुपालन विभाग की टीमों ने अभूतपूर्व कार्य किया है। 713 प्रभावित गांवों में विभाग की 494 टीमों ने घर-घर जाकर पशुओं का इलाज और टीकाकरण किया। इस दौरान 2.53 लाख पशुओं को गलघोटू (एचएस) रोग से बचाव के टीके लगाए गए। साथ ही 37 लाख रुपये की मुफ्त दवाएं, मस्टाइटिस टेस्टिंग किट और डीवॉर्मर भी पशुपालकों को उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन

सोमवार को पशुपालन मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने विभाग की ओर से बाढ़ राहत कार्यों पर आधारित दस्तावेजी फिल्म जारी की। फिल्म में विभाग के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कठिन परिस्थितियों में की गई सेवाओं को दर्शाया गया है।
मंत्री ने कहा कि बाढ़ के बाद बीमारियों के फैलने का बड़ा खतरा था लेकिन विभाग की सक्रिय रणनीति और तत्पर कार्रवाई से यह जोखिम काफी हद तक टल गया। सभी प्रभावित इलाकों में मुफ्त टीकाकरण अभियान चलाया गया जिससे पशुओं को गलघोटू जैसी जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा मिली। उन्होंने बताया कि हरे चारे की कमी को देखते हुए पशुओं के स्वास्थ्य के लिए यूरोमिन लिक्स और खनिज मिश्रण भी मुफ्त वितरित किए गए।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. परमदीप सिंह वालिया ने बताया कि यह फिल्म पंजाब की बाढ़ प्रबंधन क्षमता और पशुधन सुरक्षा के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इसे अब विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें