फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चोरी की मिट्टी के मामले में असमंजस में पुलिस, रिटायर्ड जज से पूछताछ करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। द ललित होटल के पीछे सरकारी जमीन से मिट्टी चोरी करने के मामले में पुलिस हरियाणा के रिटायर्ड जज से पूछताछ करेगी। पुलिस जांच कर रही है कि यहां माइनिंग का अवैध कारोबार कब से चल रहा था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जल्द रिटायर्ड जज को थाने बुलाया जाएगा और बयान दर्ज किए जाएंगे।
दरअसल, आरोपियों ने मिट्टी चोरी कर रिटायर्ड जज के एक कनाल के प्लॉट में डाली थी। सीएफएसएल और फोरेंसिक टीमों ने प्लाॅट, खुदाई स्थल, पोकलेन मशीन, प्लॉट और दोनों टिपरों से मिट्टी के नमूने लेकर जब्त किए ताकि वैज्ञानिक जांच से मिट्टी की मैचिंग की जा सके।
विज्ञापन

वहीं बड़ा सवाल खड़ा होता है कि पुलिस अब जज के प्लॉट में पड़ी चोरी की मिट्टी को कब्जे में लेगी या फिर नहीं। इस समय जज के प्लॉट में पड़ी मिट्टी पुलिस की केस प्रॉपटी है। पुलिस का यह भी कहना है कि सीएफएसएल जांच की रिपोर्ट में अगर मिट्टी चोरी की पाई गई तो माइनिंग एक्ट के अन्य प्रावधानों का इस्तेमाल होगाा। हालांकि सवाल खड़े हो रहे हैं कि रिपोर्ट आने तक यदि यहां पर निर्माण कार्य शुरू हो गया तो क्या पुलिस उसे तोड़कर मिट्टी बरामद करेगी लेकिन अन्य मामलों में अगर कोई चोर पकड़ा जाता है तो पुलिस सबसे पहले चोरी के सामान को कब्जे में लेती है।
पुलिस इस मामले में असमंजस में है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कितनी फीट मिट्टी सरकारी जमीन से उठाई गई है। पुलिस जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यहां कब से अवैध माइनिग का कारोबार चल रहा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने हरियाणा के एक रिटायर्ड जज के एक कनाल के प्लॉट पर मिट्टी डालने का ठेका लिया था। आरोपियों ने रातोरात मिट्टी चोरी की ओर प्लॉट पर मिट्टी डाल दी। हालांकि रिटायर्ड जज को इसकी जानकारी नहीं थी कि उनके प्लॉट पर चोरी की मिट्टी डाली जार रही है।
विज्ञापन

बाॅक्स
ऐसे पता चला मामला
यह पूरा मामला तब सामने आया जब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के सब-डिवीजन 4 के एसडीओ नवीन शर्मा ने शनिवार को किशनगढ़/भगवानपुर झील के पास 123.79 एकड़ के आईटी हैबिटेट प्रोजेक्ट क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच में जमीन पर ताजा खुदाई के निशान मिले और बड़ी मात्रा में मिट्टी गायब पाई गई।निरीक्षण के दौरान शर्मा अपने जूनियर तकनीशियन के साथ टायरों के निशान का पीछा करते हुए पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-2 पहुंचे जहां दो टिपर ट्रक खड़े मिले। एक बिना नंबर प्लेट का टिपर था। वहीं, हाईलैंड सोसाइटी के पास एक पोकलेन मशीन भी मिली जिसकी चेन और फुटपैड पर ताजा मिट्टी लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें