फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: पंजाब सचिवालय के कर्मचारी का बेटा कोरोना पॉजिटिव, 25 कर्मी अवकाश पर भेजे गए

Wed, 08 Jul 2020 12:34 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब सिविल सचिवालय के 25 कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर तीन दिन का अवकाश देकर घर भेज दिया गया है। यह फैसला इन कर्मचारियों के एक सहयोगी मुलाजिम के बेटे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना के बाद लिया गया। पॉजिटिव पाए जाने वाला युवक यूटी सचिवालय चंडीगढ़ में कार्यरत है। 

विज्ञापन


वहीं, 25 मुलाजिमों का ब्लड सैंपल लेते हुए हिदायत दी गई है कि उनकी टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही वे दफ्तर आएं। आम राज प्रबंध विभाग की अमला-5 शाखा की ओर से मंगलवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक को लिखे पत्र में कहा गया है कि पंजाब सिविल सचिवालय-1 के सेंट्रल रिकार्ड में बतौर जिल्दसाज ड्यूटी निभा रहे एक मुलाजिम का बेटा पॉजिटिव पाया गया है। इस अवधि के दौरान पीड़ित युवक के पिता ड्यूटी पर आते रहे हैं। हालांकि उनका सैंपल लिया जा चुका है लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 


यह भी पढ़ें- अभिनेता आयुष्मान खुराना ने खरीदी सेक्टर-6 पंचकूला में आलीशान कोठी, पत्नी के साथ पहुंचे तहसील
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि यह मुलाजिम ड्यूटी के दौरान आधा दिन सेंट्रल रिकार्ड और आधा दिन लाइब्रेरी में ड्यूटी कर रहा था जबकि उसकी हाजिरी सुपरिंटेंडेंट रिकार्ड शाखा के पास लगती है। इसलिए उचित होगा कि एहतियात बरतते हुए इन शाखाओं में तैनात कर्मचारियों का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें