फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज हवा के साथ 24.8 एमएम हुई बारिश, कई इलाकों में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्यिस रहा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल में रविवार को तेज हवा चलने के साथ झमाझम तेज बारिश हुई। इस दौरान कई इलाकों में पानी भर गया। माैसम विभाग के अनुसार 24.8 एमएम बारिश दर्ज की गई और कई सेक्टरों में पानी भर गया। दिनभर उमस भरी गर्मी के बाद मौसम ने दोपहर चार बजे के बाद करवट बदली और आसमान में काली घटा छा गई। इसके बाद देखते ही देखते कई इलाकों में जलभराव होने लगा, हालांकि बारिश थमने के कुछ घंटों के अंदर सड़कों से पानी निकल गया। वहीं, काले बादल छाने की वजह से अंधेरा छाया रहा और लोगों को अपने वाहनों की लाइटें जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। सड़कों पर पानी भरने से ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ और वाहन चालक परेशान हुए।

दिन दिन बारिश की संभावना
इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्यिस रहा, वहीं, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सेक्टर-20 में गिरा पेड़, तीन खंभे टूटे
वहीं, सेक्टर-20 में तेज हवा चलने और बारिश की वजह से पेड़ गिर गया। स्थानी पार्षद तरुणा मेहता ने बताया कि सेक्टर-20बी के मकान नंबर-1185 के सामने तेज हवा और बारिश के कारण पेड़ टूटकर बिजली की तार पर गिर गया। इस दौरान तीन खंभे टूटकर गिर गए, गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचीं और बिजली विभाग को सूचित किया। उसके बाद नगर निगम की टीम भी पेड़ों को हटाने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें