फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वजह शहर में घूमने वाले 237 राउंडअप, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस अधिक लोगों तक न फैले, इसके लिए शहर में कर्फ्यू लगाया गया है। इसके बावजूद लोग घरों से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे हैं। कर्फ्यू के दौरान कुछ जगहों पर लोग बेवजह सड़कों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

वीरवार शाम 7 से शुकवार शाम 7 बजे तक पुलिस ने विभिन्न जगहों से 237 लोगों को राउंडअप किया। वहीं एक शख्स को गिरफ्तार किया। वहीं चेकिंग के दौरान 95 वाहनों को जब्त किया गया। 23 मार्च से अबतक पुलिस 7708 लोगों को राउंडअप कर चुकी है। इसके अलावा 97 मामले दर्ज कर कुल 118 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
कर्फ्यू के दौरान सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को ईस्ट डिवीजन से 145, सेंट्रल से 51 और साउथ डिवीजन से 41 लोगों को राउंडअप किया। वहीं कर्फ्यू के बाद से अबतक ईस्ट डिवीजन में 4460, सेंट्रल में 1743 और साउथ में 1505 लोगों को पुलिस राउंडअप कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें