फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

860 सीनियर सिटीजन को पुलिस ने किया कॉल, 15 ने मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है। ऐसे में चंडीगढ़ पुलिस आए दिन लंगर का बंदोबस्त कर लोगों की सहायता करने में जुटी हुई है, लेकिन अब डीजीपी संजय बेनीवाल के आदेश के बाद चंडीगढ़ में सीनियर सिटीजंस और प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी तरीके की दिक्कत न आए, इस लेकर एक नया अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी नीलांबरी विजय जगदले की अगुवाई में 860 सीनियर सिटीजंस और प्रेग्नेंट महिलाओं को फोन किया गया, जिनमें 502 लोगों ने फोन उठाया। इस दौरान 15 सिटीजंस ने पुलिस से राशन, सब्जी, दवा, बैंक के जरूरी काम संबंधित मदद मांगी। इसके बाद सेक्टर 17, 3, 31, 34, 36, मौलीजागरां और इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारियों ने सीनियर सिटीजंस की मदद की। इस दौरान कहा गया कि अगर किसी सीनियर सिटीजंस और प्रेग्नेंट महिलाओं को किसी तरह की जरूरत है तो वह 112 पुलिस कंट्रोल नंबर पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें