फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: होटल में दिल्ली के कारोबारी के बैग से 2.37 लाख गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के एक होटल में ठहरे दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी के बैग से 2.37 लाख रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही और मामले को दबाने की कोशिश के आरोप लगाए हैं, वहीं पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के रहने वाले विकास सैनी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ होटल में ठहरे थे। वीरवार रात उन्होंने बैग स्कैनिंग मशीन पर रखकर स्टाफ को कमरे में भेजने के लिए कहा लेकिन काफी देर तक बैग नहीं पहुंचा। पूछताछ करने पर स्टाफ टालता रहा और बाद में बैग के गायब होने की बात कही गई। कुछ समय बाद एक कर्मचारी बैग लेकर कमरे में पहुंचा लेकिन जांच करने पर उसमें रखी 2.37 लाख रुपये नकदी और अन्य सामान गायब मिला। पीड़ित ने तुरंत होटल प्रबंधन को सूचना दी। आरोप है कि प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देने से रोकते हुए मामला अंदर ही सुलझाने की कोशिश की। अगले दिन पीड़ित ने खुद पुलिस को शिकायत दी। विकास सैनी ने कहा कि पुलिस ने भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें