फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंचकूला में ग्रीन पटाखों के लगेंगे 23 अस्थायी स्टॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। दिवाली को लेकर जिला प्रशासन ने जिलेभर में ग्रीन पटाखे की अस्थायी स्टॉल लगाने की अनुमति दे दी है। पंचकूला में 23 अस्थायी स्टॉल लगेंगे। वहीं, जिले में 55 स्टॉल लगेंगे। उपमंडल अधिकारी (नागरिक) पंचकूला और कालका की रिपोर्टों के आधार पर 19 से 20 अक्तूबर तक निर्धारित स्थानों पर अस्थायी रूप से दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन



जान लीजिए... कहां कितने स्टॉल


पंचकूला शहर: हैफेड भवन के पीछे पार्किंग : 23 स्टॉल



रामगढ़ : गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल — 02 स्टॉल



बरवाला : गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल — 02 स्टॉल



रायपुररानी : नेहरू स्टेडियम — 03 स्टॉल


कालका: राजकीय महाविद्यालय के ऑडिटोरियम के साथ वाला ग्राउंड — 10 स्टॉल


पिंजौर: हुड्डा सेक्टर-28 स्थित मंडी ग्राउंड — 15 स्टॉल


ये कहा गया है आदेश में

आदेश में कहा गया है कि दीपावली पर्व पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए इन स्थानों को चिन्हित किया गया है। संबंधित अधिकारी स्टॉल लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। स्टॉल लगाने वालों को प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अनुमति केवल ग्रीन पटाखों की बिक्री तक सीमित है और निर्धारित अवधि के बाद सभी स्टॉल हटाए जाने होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें