फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आठ दिन चला ढकोली में सफाई अभियान... स्वच्छ सोसाइटी में मोतिया हाइट्स बना नंबर-1

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। ढकोली सफाई अभियान में मोतिया हाइट्स सफाई के लिए पहले पायदान पर रहा। वहीं, गुलमोहर ट्रेंड ने दूसरा और शालीमार एनक्लेव ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (उर्वा) की ओर से 11 से 17 अक्तूबर तक आयोजित स्वच्छता अभियान में 16 सोसाइटियों के करीब चार हजार लोगों ने हिस्सा लिया था। तीन बेस्ट सोसाइटियों के चयन के लिए सोसाइटी की ग्रीनरी, पार्क की साफ सफाई, सोसाइटी के अंदर डस्टबिन की व्यवस्था, गारबेज के लिए सोसाइटी के अंदर सुनिश्चित जगह की साफ सफाई के अलावा पार्किंग और एंट्री गेट की सफाई से जुड़े मानक रखे गए थे।

अभियान के दाैरान अमर उजाला की टीम के साथ उर्वा के पदाधिकारियों ने सभी

सोसाइटियों का निरीक्षण किया और वहां की सफाई व्यवस्था को देखा। सभी 16 सोसाइटियों को देखने और सफाई के लिए उनकी ओर से किए गए यत्नों के आधार पर नंबर का मूल्यांकन किया गया। विजेता सोसाइटियों के प्रतििनधियों को शुक्रवार को हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने सम्मानित किया। इसके अलावा इस अभियान में शामिल हर सोसाइटी और अभियान में सहयोग के लिए नगर परिषद के कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया गया। अभियान में शामिल सभी सोसाइटियों के लोगों ने संकल्प लिया कि वे अन्य जगह भी सफाई के लिए लोगों को प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन




इन सोसाइटियों ने हिस्सा लिया : अमर उजाला और यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली की ओर से आयोजित स्वच्छता अभियान 17 अक्तूबर तक चलाया गया। अभियान में गुलमोहर ट्रेंड्स, सॉलिटेयर डिवाइन, वेलिंगटन एस्टेट, दशमेश एनक्लेव, मोतिया हाइट्स, कामधेनु होम्स, वसंत विहार फेस 1, गुरु नानक नगर, द हार्मिटेज, गणेश विहार, वसंत विहार फेस 2, शालीमार एनक्लेव, शिवा विहार, न्यू जनरेशन अपार्टमेंट, स्पेंगल हाइट्स, रिगालिया हाइट्स सहित 16 सोसाइटियों ने हिस्सा लिया।

सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

सोसाइटी लोगों ने स्वयं हाथों में झाड़ू लेकर करीब छह दिनों तक सोसाइटी के अंदर और बाहरी एरिया की साफ सफाई की। इसमें नगर परिषद के कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों का पूरा सहयोग किया। सोसाइटी के अंदर की ग्रीनरी से लेकर पार्क को प्रॉपर तरीके से मेंटेन किया गया। सभी सोसाइटी टॉप थ्री में आने के लिए करीब छह दिनों तक जुटे रहे। सोसाइटियों के अंदर हर घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग कलेक्ट किया गया। इसके लिए सोसाइटी के पदाधिकारियों ने प्रॉपर डस्टबिन बना रखे गए थे। अधिकतर सोसाइटियों ने डंपिंग पॉइंट बना रखा था जहां से कूड़े का उठान किया जा रहा था। वहीं, इस अभियान के दौरान सोसाइटी के युवाओं ने लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। अभियान के दाैरान सोसाइटी में कचरा फेंकने वाले दस से अधिक लोगों की शिकायतें भी आईं, जिन्हें समझाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें