फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में 23 नमूने फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पिछले कुछ दिनों में लिए गए खाद्य पदार्थों के 23 नमूने फेल हो चुके हैं। इसे लेकर खाद्य व्यवसाय संचालकों पर शिकायतें दर्ज की गई है। ये मामले न्यायालय में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

खाद्य सामग्री की गुणवत्ता से जुड़ी किसी भी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 0172-2752128 जारी किया है। इसके अलावा इससे जुड़ी कोई भी शिकायत 102 नंबर या भारतीय खाद सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के वेब पोर्टल https://foscos.fssai.gov.in/consumergrievance/ पर करने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग पूरे शहर में मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब चला रहा है। इसमें लोग सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक खाद्य सामग्रियों की जांच करवा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सेवा का लाभ उठाएं और दूध, खाद्य तेल, पनीर, गुड़, हल्दी, खोवा जैसे खाद्य पदार्थों को महज 20 रुपये का शुल्क अदा कर चेक करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामग्री नमूना फेल
दूध 17 2
पनीर 13 5
खोवा 9 1
देसी घी 9 1
सरसों का तेल 43 4
वनस्पति 1 1
नमक 22 1
पान मसाला 6 1
मसाला 10 1
बेकरी प्रोडक्ट 26 1
फल 9 3
मिठाई 34 2
यहां कराएं जांच
सोमवार को सेक्टर-22 सिविल अस्पताल
मंगलवार को सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-8
बुधवार को सिविल डिस्पेंसरी सेक्टर-40
वीरवार को सिविल अस्पताल सेक्टर-45
शुक्रवार को सिविल अस्पताल मनीमाजरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें