फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अर्शदीप सिंह को मिला टी-20 में शानदार प्रदर्शन का इनाम, अब एशिया कप के लिए चयन

Tue, 09 Aug 2022 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। खासकर मैच के आखिरी के ओवर में उन्होंने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था।
विज्ञापन
भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में अपनी सनसनाती गेंदों से सनसनी मचाने वाले मैन ऑफ द सीरीज अर्शदीप सिंह का एशिया कप में चयन हो गया है। उनके चयन और वेस्टइंडीज में बेहद शानदार प्रदर्शन से परिवार में खुशी का माहौल है। अर्शदीप सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय पिता को देते हुए कहा कि एशिया कप में चयन की खुशी वे बयां नहीं कर सकते हैं। वह इस मौके को भुनाते टीम इंडिया के लिए श्रेष्ठ योगदान करेंगे। 

विज्ञापन


अर्शदीप की मां बलजीत कौर और पिता दर्शन सिंह ने कहा कि उन्हें अपनी बेटे की उपलब्धि पर नाज है। उन्हें अर्शदीप की मेहनत पर पूरा विश्वास था कि जिस दिन भी उसे खेलने का मौका मिलेगा वह शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता सिद्ध कर देगा। यह अर्शदीप ने कर भी दिखाया है। जैसे ही उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी का मौका मिला, उन्होंने 6.26 की औसत से 7 विकेट चटका डाले।

परिवार को थी एशिया कप में चुने जाने की उम्मीद

बलजीत कौर ने कहा कि वेस्टइंडीज के दौरे पर मिली सफलता के बाद उनके परिवार को पूरी उम्मीद थी कि उनके बेटे को एशिया कप में भी भारतीय टीम में जगह मिलेगी। बीसीसीआई ने उनकी सफलता पर मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिलने के बाद जब बेटे ने फोन पर परिवार के साथ बातचीत की तो उन्हें बेहद खुशी हुई। उन्हें इस बात का गर्व है कि वह देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है।

आईपीएल में प्रदर्शन के आधार पर मिली एंट्री

पिछले आईपीएल सीजन में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। खासकर मैच के आखिरी के ओवर में उन्होंने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। इस प्रदर्शन के आधार पर अर्शदीप की भारतीय सीनियर टीम में सीधी एंट्री हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें