फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में कैंसर का कहर, 2200 नए मामले आए सामने, महिलाएं ज्यादा पीड़ित, बच्चे भी जद में

Thu, 16 Feb 2023 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा शशिभूषण पुरोहित, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमृतसर स्थित राज्य कैंसर अस्पताल के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. राजीव देवगन ने बताया कि पंजाब में इस साल कैंसर के 2200 नए मामले सामने आए हैं। हर रोज कैंसर इंस्टीट्यूट में 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अधिकतर मामले पीजीआई और निजी अस्पतालों से संबंधित हैं।
विज्ञापन
कैंसर के बढ़ते खतरे से बचाव - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कैंसर का कहर जारी है। इस साल सूबे में कैंसर के 2200 नए मरीज मिले हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही है। कृत्रिम जीवनशैली और फसलों में कीटनाशकों का अत्यधिक प्रयोग कैंसर की बड़ी वजह बन रही है। राज्य कैंसर संस्थान अमृतसर में रोजाना 70-80 कैंसर रोगियों का इलाज हो रहा है, जबकि हजारों लोग निजी अस्पतालों से उपचार ले रहे हैं। कैंसर से छोटे बच्चे भी पीड़ित हैं। पंजाब में हर साल करीब 50 बच्चे ट्यूमर और ब्लड कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने आज के दौर में बनावटी जीवन शैली के बढ़ते प्रचलन को कैंसर की वजह बताया है। अमृतसर स्थित राज्य कैंसर अस्पताल के प्रमुख प्रोफेसर डॉ. राजीव देवगन ने बताया कि पंजाब में इस साल कैंसर के 2200 नए मामले सामने आए हैं। हर रोज कैंसर इंस्टीट्यूट में 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अधिकतर मामले पीजीआई और निजी अस्पतालों से संबंधित हैं। मोडिफाइड लाइफ स्टाइल और प्रोसेस्ड फूड का अत्यधिक इस्तेमाल समेत कीटनाशक कैंसर के सहायक कारणों में हैं। हालांकि शरीर में कैंसर की कोशिकाओं के सक्रिय होने की और भी कई वजहें हैं। डॉ. देवगन ने आधुनिक जीवन शैली में बदलाव कर प्राकृतिक जीवनचर्या को जीवन में शामिल करने की अपील की है। शरीर में हो रही किसी भी तरह के बदलाव को हल्के में न लेकर समय रहते चिकित्सकीय जांच करवाएं।

गौर हो कि राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम रिपोर्ट 2020 के अनुसार पंजाब में वर्ष 2020 में कैंसर के नए मामलों की अनुमानित संख्या 38,636 है, जबकि पड़ोसी राज्य हरियाणा में 29,219 और हिमाचल प्रदेश में 8,777 जबकि चंडीगढ़ में 1,024 लोग कैंसर से पीड़ित थे।
विज्ञापन


महिलाएं कैंसर से ज्यादा पीड़ित
पंजाब में महिलाएं कैंसर से ज्यादा पीड़ित हैं। डॉ. राजीव देवगन ने बताया कि महिलाओं में सर्वाधिक ब्रेस्ट कैंसर, फूड पाइप और बच्चेदानी (सर्वाइकल) का कैंसर पाया जा रहा है। इसके अलावा पुरुषों में मुंह और गले के अलावा फेफड़ों का कैंसर सामान्य है। बच्चों में सॉलिड ट्यूमर और ब्लड कैंसर देखा गया है।

सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी एससीपीवी
महिलाओं में बच्चेदानी यानी सर्वाइकल कैंसर से बचाव में सर्वाइकल कैंसर प्रोटेक्टिव वैक्सीन (एससीपीवी) बहुत कारगर साबित हुई है। डॉ. राजीव देवगन ने बताया कि 9 से 16 साल आयु वर्ग की लड़कियों को इस वैक्सीन की तीन खुराक दी जाती हैं। अभी यह बाजार में 800 से 900 रुपये में उपलब्ध है। जल्द इसे सरकारी संस्थानों में मुहैया करवाने की तैयारी चल रही है।

पंजाब के दो कैंसर संस्थानों को 95.59 करोड़ रुपये अनुमोदित
केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के दो कैंसर संस्थानों को 95.59 करोड़ रुपये अनुमोदित किए गए हैं। इसके तहत राज्य कैंसर संस्थान अमृतसर को 68.766 करोड़ और सिविल अस्पताल फाजिल्का को विशिष्ट परिचर्या कैंसर केंद्र (टीसीसीसी) के रूप में 26.826 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता अनुमोदित की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें