फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल बाद फूलका ने लिया था कमलनाथ का नाम

Tue, 14 Jun 2016 07:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
कमलनाथ - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस केनए प्रभारी बनाए गए कमलनाथ को लेकर तमाम आलोचनाओं के बीच पार्टी के प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनकी तारीफ की है। साथ ही कमलनाथ पर उंगली उठाने वाले विपक्षी दलों पर पलटवार भी किया है। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और अकाली दल इस मामले में दोयम दर्जे की राजनीति कर रहे हैं। हकीकत यह है कि कमलनाथ पर अब तक जो आरोप लगे हैं, उससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कैप्टन ने कहा कि लोगों का विश्वास सच पर आधारित होना चाहिए, झूठी कहानियों पर नहीं। सिख दंगों के 22 साल बाद साल 2006 में एचएस फूलका ने सियासत के चलते कमलनाथ का नाम लिया था। फूलका ने दो गवाहों मुख्तियार सिंह और अजायब सिंह को नानावटी आयोग केेसमक्ष पेश किया था।

एक पत्रकार संजय सूरी भी पेश हुए थे, लेकिन मुख्तियार सिंह, अजायब सिंह का पक्ष सूरी व नानावटी आयोग से अलग था। एनडीए की ओर से गठित नानावटी आयोग ने कमलनाथ को आरोप मुक्त किया था। इससे पहले रंगनाथ मिश्रा आयोग ने भी कमलनाथ के नाम का कभी जिक्र नहीं किया।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि दंगों के बाद 1-4 नवंबर तक वह सारे रिफ्यूजी कैंपों में गए। किसी भी पीड़ित ने कमलनाथ का नाम नहीं लिया। पीड़ितों ने एचकेएल भगत, धर्मदास शास्त्री, ललित माकन, अर्जुन दास और सज्जन कुमार केनाम लिए थे। तब वह कांग्रेस छोड़ चुके थे। अगर किसी ने कमलनाथ का नाम लिया होता तो वह जरूर बोलते।

इतना ही नहीं, कमलनाथ को दिल्ली का प्रभारी बनाया गया। उनकी अगुवाई में साल 1998 में विधानसभा और निगम के चुनाव में कांग्रेस ने एतिहासिक जीत दर्ज की थी, जोकि सिखों के समर्थन के बिना मुमकिन नहीं हो सकता था।


कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस अरविंद केजरीवाल, फूलका या प्रकाश सिंह बादल जैसे लोगों के झूठे आरोपों के आगे झुकने वाली नहीं है। बादल के कमलनाथ के साथ अच्छे संबंध रहे हैं। साल 2010 में बादल ने बयान दिया था कि कमलनाथ का दंगों से कोई लेना-देना नहीं है। कैप्टन ने एक तसवीर दिखाई, जिसमें कमलनाथ, केजरीवाल और कुमार विश्वास बैठे थे। सिख दंगों के केस दोबारा खोलने केसवाल पर उन्होंने कहा कि तिलक नगर थाने में दर्ज वह केस भी खोला जाना चाहिए, जिसमें संघ के 44 लोग आरोपी हैं। शिअद की ओर से अपनी पंचायतों को नहरी पानी के संबंध में प्रस्ताव पास करने की हिदायत का समर्थन करते हुए कैप्टन ने कहा कि वह भी कांग्रेसी पंचायतों को इस बारे में कहेंगे।

पंजाबी गायिका सतविंदर बिट्टी कांग्रेस में शामिल
पंजाबी गायिका सतविंदर बिट्टी कांग्रेस में शामिल हो गईं। कैप्टन अमरिंदर, सुनील जाखड़, तृप्त रजिंदर बाजवा, राणा गुरमीत सोढी व सुख सरकारिया ने उनका स्वागत किया। बिट्टी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी भी रही हैं। पटियाला से संबंधित बिट्टी के साथ कई राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी कांग्रेस में शामिल हुईं। बिट्टी ने कहा कि कैप्टन ही पंजाब को खुशहाली की ओर ले जा सकते हैं। कैप्टन ने कहा कि बिट्टी पार्टी के लिए बड़ी ताकत साबित होंगी। जिनकी शानदार प्रतिभा के बहुत सारे युवा प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें