फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर: रात को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, सुबह नौजवान की हो गई मौत

Sun, 19 Apr 2020 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से वाया कोटा (राजस्थान) होकर कंबाइन लेकर गांव काहने वाला शनिवार रात पहुंचे 22 वर्षीय नौजवान का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेकअप किया। रविवार सुबह नौजवान की मौत हो गई। सरपंच ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया था कि नौजवान मध्य प्रदेश से लौटा है। विभाग की टीम शनिवार रात को गांव में नौजवान का चेकअप करने पहुंची थी और उक्त नौजवान को घर में ही रहने की सलाह दी थी।  

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक केवल सिंह मध्य प्रदेश और कोटा में गेहूं की कटाई के लिए अपने कुछ साथियों के साथ गया था। 18 अप्रैल शाम करीब 4 बजे वह अपने घर लौटा था। गांव के सरपंच संजीव सोई ने बताया कि केवल मध्य प्रदेश और राजस्थान होकर लौटा था, इसलिए उन्होंने फाजिल्का कंट्रोल रूम को सूचना दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और केवल का चेकअप कर चली गई। 

रविवार सुबह करीब 6 बजे केवल सिंह की मौत हो गई। नोडल अधिकारी जलालाबाद गुरप्रीत सिंह तिन्ना ने कहा कि कल युवक का मेडिकल चेकअप किया गया और उसमें कोराना के कोई लक्षण नहीं थे। उसे 14 दिन के लिए घर में एकांतवास में रहने की हिदायत की गई थी। सुबह फोन आया कि उक्त युवक की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का भेज दिया।
विज्ञापन


सिविल सर्जन सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि गांव काहने वाला में हुई मौत के बारे उन्हें जानकारी मिली है लेकिन मौत का कारण साफ नहीं है। पता चला है कि वह नौजवान नशे का आदी था। कोरोना की जांच के लिए भी सैंपल लेकर भेजेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें