इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 22 डोमेस्टिक और एक इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन एक खास सुविधा अभी तक नहीं मिल पाई। वो ये कि यहां पर अभी तक बोर्डिंग पास मशीन नहीं लगाई गई है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हर दिन सात विमानन कंपनी की ओर से फ्लाइट का संचालन होता है।
यहां से चार हजार यात्री सफर करते हैं। विमानन कंपनी जेट एयरवेज, स्पाइस जेट, गो एयर, इंडिगो, एयर इंडिया, विस्तारा, एयर एशिया की फ्लाइट यहां से दिल्ली, बंगलुरू, मुंबई के लिए यहां से संचालन होता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्री एक घंटे पहले पहुंचने के बाद भी लाइन में लगते हैं। वह अपना बोर्डिंग पास ऑनलाइन नहीं निकाल पाते हैं।
यह बोर्डिंग पास की मशीन हर विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को सुविधा केलिए दी जाती है। लेकिन इसकी अभी तक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोई व्यवस्था नहीं की गई है। एयर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो गई, लेकिन इनकी ओर से भी बोर्डिंग पास मशीन नहीं लगाई गई है। इस कारण यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बोर्डिंग पास मशीन लगाए जाने के लिए निर्देश दिए गए थे।
लेकिन इसे किसी विमानन कंपनी की ओर से फालों नहीं किया गया है। मुंबई और दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यह व्यवस्था यात्रियों को मिल रही है। इस तरह की व्यवस्था नहीं होने के बाद 26 सितंबर से दुबई के लिए भी इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू हो रही है। इससे रूटीन में 180 इंटरनेशनल फ्लाइट से सफर करने वाले यात्री और बढ़ जाएंगे। इस तरह के हालात में अव्यवस्था के कारण लोगों को परेशानी होगी।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विमानन कंपनियों को जल्द ही निर्देश जारी किए जाएंगे कि वह बोर्डिंग पास मशीन लगाए। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
- सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट