फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में घातक हुआ संक्रमण: 10 जिलों में कोरोना से 21 की मौत, 7642 नए संक्रमित मिले

Fri, 14 Jan 2022 10:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कोरोना संक्रमण घातक हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में वायरस से 21 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। वहीं 7642 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना से शुक्रवार को 10 जिलों में 21 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। 7642 नए संक्रमित मिले हैं। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 21.19 प्रतिशत हो गई है। सबसे ज्यादा संक्रमित लुधियाना में 1808 मिले हैं। अब तक सूबे में 16731 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


सूबे में अब तक 17173089 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 649736 लोगों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। चिंताजनक बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या 34303 पहुंच गई है। 485 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

30 की हालत गंभीर होने पर जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। 24 घंटे में हुई कुल 21 मौतों में सबसे अधिक लुधियाना में सात, अमृतसर में एक, बरनाला में एक, गुरदासपुर में एक, होशियारपुर में दो, जालंधर में चार, मोगा में एक, पटियाला में दो, संगरूर में एक और तरनतारन में एक मरीज की मौत शामिल है।
विज्ञापन


बढ़ाई गई टेस्टों की संख्या
पंजाब में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब रोज होने वाले टेस्टों की संख्या में भी वृद्धि कर दी गई है। इससे पहले मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने स्वास्थ्य विभाग को टेस्टों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया था। इसके बाद अब विभाग ने टेस्टों की संख्या बढ़ाकर 38 हजार से ज्यादा कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें