शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को महाराजा रणजीत सिंह की बरसी पर पाकिस्तान भेजे जाने वाले जत्थे के लिए 205 श्रद्धालुओं को वीजा मिल गया है। जत्था 21 जून को पाकिस्तान के लिए रवाना होगा।
एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा डेहरा साहिब, लाहौर में होने वाले समारोह में शामिल होने और वहां स्थित अन्य गुरुधामों के दर्शन करने के लिए 276 तीर्थयात्रियों के वीजा के लिए आवेदन किया था। इनमें से 205 श्रद्धालुओं को ही वीजा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Ludhiana Loot: मास्टरमाइंड मनी के पिता की शराफत की दी जाती थी मिसाल, दिखावे के लिए करता था समाजसेवा
प्रताप सिंह ने कहा कि दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने 71 तीर्थयात्रियों के नाम काट दिए हैं। 21 जून को जाने वाला जत्था पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों का दौरा करने के बाद 29 जून को गुरुद्वारा डेहरा साहिब, लाहौर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगा। यह जत्था 30 जून को देश लौटेगा। श्रद्धालु 20 जून को एसजीपीसी कार्यालय से पासपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे। इससे पहले गुरु श्री अर्जन देव के शहीदी दिवस पर श्रद्धालुओं का जत्था सुरक्षा कारणों व नानकशाही कैलेंडर विवाद के कारण पाकिस्तान नहीं जा सकेगा।