रेलवे स्टेशन गुरदासपुर से स्पेशल ट्रेन पर यूपी जाने के लिए 1195 प्रवासी मजदूरों को रवाना किया गया। इस मौके पर हलका गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, एडीसी तेजिंदरपाल सिंह संधू भी उपस्थित थे। ट्रेन शाम 5.30 बजे स्टेशन पर आई। विधायक पाहड़ा ने बताया कि तीन दिन पहले ये सभी मजदूर घरों को जाने के लिए रोड पर निकल आए थे। जिस पर उन्होंने घर भेजने के लिए दो तीन दिन का समय मांगा था। उन्होंने बताया कि गत दिन उन्होंने अपने कार्यालय में सभी लोगों की लिस्टें तैयार की। जिसमें जिला प्रशासन द्वारा सहयोग किया गया।
होशियारपुर में आज से चलेंगी बसें
कर्फ्यू के लगभग 2 महीने बाद प्रदेश सरकार की तरफ से सूबे में 20 मई से कुछ शर्तों के अंतर्गत आम जनता के लिए सरकारी बस सेवा शुरू करने की इजाजत दी गई है। इस के अंतर्गत ट्रांसपोर्ट विभाग की तरफ से लोगों की सुविधा के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक होशियारपुर बस स्टैंड से अलग-अलग रूटों पर बस सर्विस शुरू की जाएगी।
होशियारपुर बस अड्डे से यह बसें चंडीगढ़, जालंधर, दसूहा -मुकेरियां, लुधियाना और टांडा आदि रूटों पर चलाईं जाएंगी। इन बसों में सिर्फ 50 प्रतिशत सवारियों ही बैठाई जाएंगी और सफर करने के लिए टिकट बस स्टैंड पर बने टिकट काउंटर से लेनी होगी। इन रूटों पर जाने वाली हरेक बस होशियारपुर से शुरू होकर अपने आखिरी स्टेशन पर ही रुकेगी।
हरेक बस में कंडक्टर साथ होगा, परंतु टिकट सिर्फ बस स्टैंड से ही काटी जाएंगी। चालक, कंडक्टर की सुरक्षा के लिए हरेक बस में अलग केबिन बनाया गया है। जनरल मैनेजर पंजाब रोडवेज होशियारपुर डिपो अनिल कुमार ने बसें होशियारपुर से निर्धारित स्टेशन पर ही रुकेंगी। रास्ते में कोई भी ठहराव नहीं होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते इन बसों में सवारियों 50 प्रतिशत ही बैठाई जाएंगी।
प्लास्टिक के पर्दे लटका नाम दिया केबिन
होशियारपुर डिपो की तरफ से जो केबिन बनाने के नाम पर प्लास्टिक के पर्दे टांग कर केवल खानापूरी ही की गई है। पारदर्शी प्लास्टिक के पर्दे लटका कर उसे केबिन का नाम दे दिया गया है, जो ऊपर और नीचे से पूरे तरह खुले हैं।