फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई रोड शो में मिले 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

Sun, 14 Feb 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा को 20 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स, डिफेंस, एयरोस्पेस, मैन्यूफैक्चरिंग, अक्षय ऊर्जा, कृषि कारोबार और वित्त, रिटेल, कौशल विकास और आतित्य सत्कार जैसे क्षेत्रों में निवेश की पेशकश की है।
विज्ञापन


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को मुम्बई के एमएमआरडीए मैदान में स्थापित ‘मेक इन इंडिया सेंटर’ के हाल नम्बर 21 के स्टाल में हरियाणा पवेलियन का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी थे। इससे पहले दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में भी रोड  शो आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें उद्यमियों ने हरियाणा में निवेश के लिए गहरी दिलचस्पी दिखाई है।

स्टार्ट अप को मिलेंगी बिजली और स्टेट टैक्स में मिलेंगी रियायतें
राज्य सरकार ने अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए स्टार्ट अप के प्रोत्साहन का निर्णय लिया है। इसके तहत उन्हें ऋण की सुविधा उपलब्ध करवाने सहित बिजली की दरों में दो रुपये प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी। स्टार्ट अप इंटरप्राइजेज के लिए प्रथम पीढ़ी के पेशेवर और तकनीकी योग्यता वाले युवाओं को भी स्टेट टैक्स से छूट दी गई है।
विज्ञापन


हरियाणा में अपनी इकाइयां स्थापित करने में कंपनियों ने दिखाई रूचि
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुम्बई में कई बड़ी कम्पनियों के प्रमुखों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ उनकी वन-टू-वन बैठकें हुई हैं। सभी ने हरियाणा में अपनी इकाइयां स्थापित करने के लिए निवेश संबधी रूचि दिखाई है। इनमें प्रमुख तौर पर एमईटीआई-जापान सरकार, जिंदल ग्रुप (जेएसडब्ल्यू स्टील), टेक महिन्द्रा, आईकेईए, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईएल एण्ड एफएस, हिंदुजा ग्रुप, एकेआईएस ग्रुप (रूसी कम्पनी), टिवोली, अल्ट्रा टैक और एडलविस शामिल हैं।

हैपनिंग हरियाणा समिट में कंपनियों के साथ किए जाएंगे करार
देश-विदेश से लगातार हरियाणा में निवेश को लेकर उद्यमियों में बढ़ते उत्साह और निवेश प्रस्तावों को देखते हुए प्रदेश में करीब एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश में औद्योगिक विकास की रफ्तार में तेजी और निवेश प्रोत्साहन के लिहाज से प्रदेश के मुख्यमंत्री के देश-विदेश दौरे के दौरान करोड़ों के निवेश संबंधी प्रस्ताव हासिल हो चुके हैं।

इससे प्रदेश में जहां औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी, वहीं लाखों की संख्या में रोजगार के विकल्प युवाओं के लिए खुल जाएंगे। जापान, अमेरिका, कनाडा और चीन के बाद देश के मेट्रो शहरों में रोड शो के जरिये भी निवेश संबंधी कई प्रस्ताव मिले हैं। सात-आठ मार्च को गुड़गांव में आयोजित होने वाले ‘हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016’ में कंपनियों के साथ समझौते किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के दौरान प्रदेश में निवेश को लेकर कंपनियों ने न केवल रूचि दिखाई बल्कि समझौते भी किए हैं। इसके अलावा दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में आयोजित रोड शो के दौरान 30 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने मुंबई में रविवार को आयोजित रोड शो में कहा कि प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का लक्ष्य है।

निवेश को बढ़ावा मिलने के साथ ही प्रदेश में रोजगार की संभावनाओं में बढ़ोतरी होगी और सैकड़ों की संख्या में घरेलू और विदेशी कंपनियां हरियाणा में संचालित होने लगेंगी। जल्द ही चीन की करीब 100 एमएसएमई से समझौता किया जाएगा, जिसमें बड़े निवेश की प्रदेश सरकार को उम्मीद है। एचएसआईआईडी के डीजीएम मनोज पाल के मुताबिक जापानी कंपनियां से भी बातचीत हुई है और आने वाले दिनेां में करोड़ों के निवेश की उम्मीद है। एक सर्वेक्षण के मुताबिक पूरे देश में जापान की ओर से किए जाने वाले निवेश का करीब 25 फीसदी हरियाणा में केन्द्रित है।
विज्ञापन

 
निवेश संबंधी प्रस्ताव
चीन की 100 एमएसएमई-------6000 करोड़
वांडा ग्रुप के साथ करार----------60,000 करोड़
रोड शो के जरिये------------------32,000 करोड़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें