फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर लोधी रेलवे स्टेशन की जमीन पर बनेंगे हर्बल गार्डन

Sun, 14 Feb 2016 02:25 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला के पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी का रेलवे स्टेशन बहुत जल्द अलग आभा में नजर आएगा। 35 एकड़ भूमि पर हर्बल पौधे लहलहाएंगे। इनकी सिंचाई स्टेशन से सटी मोहल्ला चंडीगढ़ बस्ती के गंदे पानी से होगी। इसके लिए संत बलबीर सिंह सीचेवाल की देसी तकनीक लगभग पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


पानी को ट्रीट करने के लिए प्लांट भी तैयार हो चुका है। अब तक 500 हर्बल पौधे रोपित कर दिए गए हैं। संत बलबीर सिंह सीचेवाल और फिरोजपुर मंडल के डीआरएम अनुज प्रकाश के बीच अक्तूबर-नवंबर 2015 में लिखित समझौते के तहत सुल्तानपुर लोधी के रेलवे स्टेशन के सौंदर्यीकरण का जिम्मा संत सीचेवाल को सौंपा गया।

उसके बाद से संत सीचेवाल के नेतृत्व में उनके कारसेवक ने मुहिम शुरू कर रखी है। बाबा नानक की नगरी के रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार की जिम्मेदारी मिलने से गौरवान्वित संत सीचेवाल ने रेलवे की 35 एकड़ भूमि को चार हिस्सों में विभाजित करके हर्बल गार्डन बनाने की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


पहले पड़ाव में करीब साढ़े आठ एकड़ में आयुर्वेदिक दवाओं के तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले बहेड़ा, नीम, सुखचैन, आम व शहतूत के अलावा पंजाब के रिवायती पौधे टाहली, बोहड़, पीपल और बेरी के 500 पौधे रोपे गए हैं। इनके अलावा जामुन की तीन किस्माें के पौधे लगाए जा रहे हैं।

संत सीचेवाल ने बताया कि पहले चरण में हर्बल गार्डन का एक हिस्सा तैयार किया जा रहा है। जमीन के तीन हिस्सों को भी सुंदर और हर्बल पौधों से सुसज्जित करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इनमें सौंदर्यीकरण के लिए कुछ पौधे लगाए जाएंगे।

इन गार्डन की सिंचाई के लिए स्टेशन के साथ लगती मोहल्ला चंडीगढ़ बस्ती का गंदा पानी ट्रीट करके इस्तेमाल में लाया जाएगा। इसके लिए लगभग एक किलोमीटर में पाइप लाइन बिछाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। गंदा पानी ट्रीट करने के लिए प्लांट तैयार है। सौंदर्यीकरण का काम पूरा होने के बाद रेलवे स्टेशन पर खूबसूरत गेट और रेलवे ट्रैक पार करने के लिए छोटा ओवरब्रिज भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें