चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सुखना लेक पर सायं कालीन सत्र का आयोजन किया गया। इसमें लेक पर घूमने आए 20 लोगों ने टीका लगवाया। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि लेक पर शाम को आने वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए वहां सायं कालीन सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह आगे भी जारी रहेगा। लोगों की संख्या को ध्यान में रखते हुए प्रात: कालीन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ सायं कालीन सत्र में सिविल अस्पताल 45 में 60 , 22 में 50, मनीमाजरा में 139 और जीएमएसएच 16 में 82 लोगों का टीकाकरण किया गया।
बॉक्स
आज यहां रहेगी मोबाइल टीम
अभियान के तहत बुधवार को टीकाकरण मोबाइल टीम सेक्टर 25 के कम्युनिटी सेंटर, सुखना लेक पर सुबह 8 बजे से 2 बजे तक व 2 बजे से रात 8 बजे तक, सेक्टर 27 डी स्थित राधा स्वामी सत्संग, मौली जागरा स्थित संत निरंकारी भवन, सेक्टर 29 ए स्थित सेवा धाम, सेक्टर 45 बुड़ैल स्थित बंगला, धनास के स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल, मौलीजागरां विकास नगर स्थित गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल और मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में टीकाकरण करेगी।