फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान बढ़ा, आज फिर से लू के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। गर्मी से कुछ राहत मिलने के बाद मंगलवार से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से लोग ज्यादा परेशान दिखे। फिलहाल अगले दो दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गर्मी के साथ लू चलने की आशंका है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 80 फीसदी और न्यूनतम मात्रा 32 फीसदी रिकार्ड हुई।
मौसम विभाग का कहना है कि अब गर्मी से जल्द राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। नौ जुलाई से बारिश शुरू हो जाएगी। चंडीगढ़ सहित पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे गर्मी से राहत मिल जाएगी। इसके साथ ही 11 जुलाई से मानसून सक्रिय होने लगेगा, जो 15 जुलाई तक अपना प्रभाव डालेगा। इससे पूरे उत्तर भारत में अच्छी बारिश के होने की उम्मीद बन रही है। अगले दो दिन अधिकतम तापमान 40 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतमत तापमान 29 डिग्री के आसपास रहने के आसार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें