फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा जा रही टूरिस्ट बस सड़क पर खड़े ट्राले से टकराई, 20 लोग घायल, एक की मौत

Tue, 17 Dec 2019 08:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
खड़े ट्रक से जा टकराई बस।
विज्ञापन

बटाला-अमृतसर रोड पर गांव घसीटपुरा के पास सोमवार की देर रात करीब एक बजे कटरा जा रही एक टूरिस्ट बस रोड पर ईंटों से भरे खड़े ट्राले में पीछे से जा टकराई। ट्राला पंचर था। अंधेरे, तेज गति और धुंध की वजह से यह हादसा हुआ। इस टक्कर में बस ड्राइवर के पास बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 20 लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


घायलों में कुछ को बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जबकि कुछ को गंभीर हालत में अमृतसर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान शबीर अहमद रठेर (34) निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस चकनाचूर होकर ट्राले में बुरी तरह से फंस गई। 

सूचना मिलते ही पुलिस चौकी शेखूपरा के इंचार्ज एएसआई रमेश कुमार पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंचे। बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल अमनदीप सिंह ने बताया कि वह मुंबई से आए हैं और देर रात अमृतसर से कटरा जा रहे थे। गहरी धुंध की वजह से उनकी बस सड़क पर खड़े ट्राले में टकरा गई। 
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि घायलों में अधिकतर मुंबई, दिल्ली और भोपाल के रहने वाले थे। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि बस चालक फरार है। पुलिस ने बस के कागजात अपने कब्जे में ले लिए हैं। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें