फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कृषि मंत्री जेपी दलाल जेपी दलाल बोले- केजरीवाल और भगवंत मान से पानी मांगा, पराली का धुआं नहीं

Sat, 04 Nov 2023 09:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

पराली जलाने पर पंजाब और हरियाणा में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि हमने केजरीवाल और भगवंत मान से पानी मांगा, पराली का धुआं नहीं मांगा था। वहीं, कृषि मंत्री के बयान पर आप प्रवक्ता ने पलटवार कहा कि देश के प्रदूषित 52 जिलों में हरियाणा के 20 जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
पराली। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराली जलाने के मामले में पंजाब-हरियाणा के नेताओं में फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। शनिवार को हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सोशल मीडिया पर पराली से जुड़े आंकड़े पोस्ट कर कहा कि हमने केजरीवाल और भगवंत मान से पानी मांगा, पराली का धुआं नहीं। इस पर पंजाब आप ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता नील गर्ग ने एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के ताजा आंकड़ों के माध्यम से हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के सबसे प्रदूषित 52 जिलों में हरियाणा के 20 जिले शामिल हैं। हरियाणा में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने राज्य को प्रदूषण मुक्त करने के बजाय सियासत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को सियासत के बजाय हरियाणा में प्रदूषण नियंत्रण करने पर ध्यान देना चाहिए। 

वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पराली न जलाने के लिए कारगर कदम उठाए गए हैं, इस कारण पंजाब में पराली जलाने की संख्या में काफी कमी आई है। मान सरकार ने पराली संभालने और पराली से बायोफ्यूल बनाने के लिए मशीनों का इंतजाम किया और लोगों को लगातार पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया। हरियाणा सरकार को नसीहत देते हुए नील गर्ग ने कहा कि हरियाणा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरह सार्थक प्रयत्न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें