फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंदिर परिसर की दुकान से प्रतिबंधित कफ सिरप की 20 पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो से कुछ घंटे पहले पुलिस ने बापूधाम कॉलोनी में बड़ी कार्रवाई करते हुए शीतला माता मंदिर परिसर दुकान से प्रतिबंधित कफ सिरप की 20 पेटियां बरामद कीं। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों को कब्जे में लेकर दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।दरअसल, पुलिस केजरीवाल के रोड शो से पहले इलाके में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि शीतला माता मंदिर परिसर में मौजूद एक दुकान से प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई की जाती है। इसके बाद पुलिस ने मंदिर की गली में गणेश स्टूडियो नाम से संचालित फोटोग्राफी की दुकान में दबिश दी। तलाशी के दौरान यहां से प्रतिबंधित कफ सिरप की 20 पेटियां बरामद हुईं।
विज्ञापन

दुकान संचालक को बुलाकर पूछताछ शुरू की गई और दवाइयों के बिल व लाइसेंस दिखाने को कहा गया लेकिन संचालक ने बताया कि उसके एक मेडिकल स्टोर चलाने वाले साथी ने दवाइयों के डिब्बे उसकी दुकान पर रखे है। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल शॉप संचालक से भी पूछताछ की लेकिन वह भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और एफएसएल से डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और कफ सिरप की जांच की। इसके बाद पुलिस ने दवाइयों को सील कर कुछ सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए। सूत्रों के मुताबिक मेडिकल, मेडिकल शॉप चलाने वाला व्यक्ति बापूधाम कॉलोनी के एक स्थानीय नेता और पूर्व पार्षद सहित डिप्टी मेयर का करीबी है। फिलहाल पुलिस ने जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें