पंजाब में मिले तोप के 20 जिंदा गोले
पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर। यहां तोप के 20 जिंदा गोले मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं बीएसएफ ने इलाका खंगालना शुरू कर दिया है। गोले ब्यास दरिया के पास मिले।
खबर मिलते ही एसपी हरपाल सिंह और एसएसपी हरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और गोलों को कब्जे में लिया। बीएसएफ के अधिकारी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।
दूसरी ओर, जवानो ने खोजी कुत्तों की मदद से इलाका खंगालना शुरू कर दिया है। आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना गोइन्दवाल साहिब के अधीन पड़ते गांव धून्दा में दरिया ब्यास के किनारे से यह गोले लोगों ने पड़े देखे थे।