फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नए रूट पर बसें शुरू, जानिए शेड्यूल

Wed, 25 Jun 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीयू ने दो नए रूट पर बस सेवा शुरू की है। ये रूट मनीमाजरा से पीजीआई और आईएसबीटी-43 से आईटी पार्क तक के लिए है। मनीमाजरा से पीजीआई के लिए 2ई नंबर बस चलेगी।
विज्ञापन


ये बस मनीमाजरा से चलेगी और हाउसिंग बोर्ड, रेलवे क्रॉसिंग, ट्रांसपोर्ट लाइट, ग्रेन मार्केट सेक्टर-26, 27-26, 19-7, 18-8, 22-17 और 16-10 से होते हुए न्यू ओपीडी पीजीआई तक जाएगी।

इस रूट पर हर दस मिनट बाद यात्रियों को बस मिलेगी। मनीमाजरा से पहली बस सुबह 6 बजे और पीजीआई से सुबह 6.50 बजे चलेगी। इसी तरह आखिरी बस मनीमाजरा से शाम को 5.30 बजे और पीजीआई से 6.10 बजे चलेगी।
विज्ञापन


आईएसबीटी से आईटी पार्क रूट पर 206ए नंबर बस चलेगी। आईएसबीटी-43 से चलकर ये बस 43-44, 35-36, 23-22, आईएसबीटी-17, 8-18, 7-19, 26-27, ग्रेन मार्केट सेक्टर-26, बापूधाम कालोनी, मनीमाजरा टाउन लाइट प्वाइंट और किशनगढ़ होते हुए आईटी पार्क पहुंचेगी।

इस रूट पर हर 20 मिनट बाद बस सेवा होगी। आईएसबीटी-43 से पहली बस सुबह 6.45 बजे चलेगी जबकि आईटी पार्क से पहली बस सुबह 7.45 बजे रवाना होगी। वहीं आईएसबीटी-43 से आखिरी बस रात को 7.25 बजे और आईटी पार्क से रात 8.25 बजे चलेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें