फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, ये है सच्ची दोस्ती की मिसाल

Thu, 01 May 2014 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग में लगभग 38 साल तक सेवा करने के बाद आखिरकार त्रिलोकचंद गुप्ता एएसडीई पद से बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। वैसे तो बुधवार को सिंचाई विभाग से चार अधिकारी रिटायर हुए, लेकिन उनकी सेवानिवृत्ति में कुछ अलग ही बात थी, क्योंकि उनके साथ उनके दोस्त प्रवीण सिंगला ने भी प्री-म्च्यौर रिटायरमेंट ले ली और इसके पीछे कारण था केवल उनकी बरसों से चली आरही दोस्ती।
विज्ञापन


दोनों के पिता भी साथ में ही पढ़े
बचपन से इंजीनियरिंग में डिप्लोमा करने तक त्रिलोक चंद व प्रवीण सिंगला ने एक साथ पढ़ाई की। इसके बाद दोनों ने विभाग में एक ही दिन कनिष्ठ अभियंता के पद पर नौकरी ज्वाइन की। दोस्ती निभाते हुए प्रवीण सिंगला ने वीरवार को अपने मित्र त्रिलोकचंद गुप्ता की रिटायरमेंट पर ही सेवानिवृत्त होने की अनुमति ली तथा रिटायर हो गए।

दोनों अधिकारियों के पिता भी एक साथ पढ़े और एक साथ ही शिक्षा विभाग से बतौर मुख्याध्यापक सेवानिवृत्त हुए थे। उसी परंपरा को दोनों ने आज गौरवपूर्ण तरीके से निभाया और सेवानिवृत्त हुए।
विज्ञापन


इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता एपीसी सिंह, एसडीओ रणबीर सिंह जागलान व एएसडीई सुरेश गुप्ता भी लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए। सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों की रिटायरमैंट पर विभाग ने खास कार्यक्रम आयोजित किया।

मुख्यातिथि के तौर पर कार्यकारी अभियंता अरविंद कौशिक ने त्रिलोकचंद गुप्ता व प्रवीण सिंगला की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि दोनों ने ईमानदारी और परिश्रम के साथ विभाग में कार्य करके एक मिसाल कायम की है। कौशिक ने अन्य तीन अधिकारियों की सेवाओं को भी याद किया।

सेवानिवृत्त हुए एसडीओ प्रवीण सिंगला व एएसडीई त्रिलोक चंद गुप्ता ने विभागीय कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग में सभी ने एक टीम वर्क की तरह आपसी तालमेल से किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें