फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस से 2 पूर्व विधायकों समेत 15 का इस्तीफा

Thu, 08 Jan 2015 06:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गज कांग्रेसी नेता जगमीत बराड़ के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेसी वर्करों का कांग्रेस छोड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को 15 कांग्रेसी नेताओं ने दल को अलविदा कह दिया। इन इस्तीफा देने वाले कांग्रेसियों में दो पूर्व एमएलए भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन कांग्रेसी नेताओं ने अकाली दल व भाजपा का दामन थामने व नई पार्टी बनाने के सवाल को फिलहाल टाल दिया लेकिन जिस तरह इन नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की उससे लगता है कि यह सारे नेता भाजपा में जाने का मन बना चुके हैं। फिलहाल उन्होंने इस मामले में फैसला लेने का हक जगमीत बराड़ को सौंप दिया है।

प्रेसवार्ता के दौरान मोगा के पूर्व एमएलए साथी विजय कुमार ने कहा कि कांग्रेस दिशाहीन हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब मात्र वंशवाद और फंड की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकट और किसी तरह का ओहदा लेने के लिए रुपये लिए जाते हैं।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

नेताओं के इस्तीफे देने का सैलाब

बराड़ ने कहा कि सबसे ज्यादा देश में राज करने वाली पार्टी कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण मात्र 40 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में नेताओं के इस्तीफे देने का सैलाब आने वाला है।

इन्होंने दिया इस्तीफा: इस्तीफा देने वालों में मोगा के पूर्व एमएलए साथी विजय कुमार, कोटकपूरा के पूर्व एमएलए व जगमीत बराड़ के भाई रिप जीत सिंह बराड़, डीसीसी (डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटी) मुक्तसर के पूर्व प्रधान गुरदास गिरधर, मंजीत सिंह जलबुटी, मंजीत सिंह घसीटपुर, रणबीर सिंह तलवंडी, सुखदेव सिंह रंधावा, अमृतपाल सिंह फिरोजपुर, बरनिंदर सिंह तरनतारण, करतार सिंह सिखांवाली, अमरजीत सिंह बराड़, रंजीत सिंह बराड़, घनश्याम दास गुप्ता, प्रीतम सिंह, जस चाहल शामिल हैं।

कांग्रेस के पूर्व एमएलए ने कहा कि इस समय अकाली-भाजपी गठबंधन का समय ठीक नही है। यह गठबंधन जितनी जल्दी टूट जाए अच्छा है। अकाली दल से पंजाब का हर व्यक्ति खफा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें