फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबाह खेती देख सदमे से 2 और किसानों की मौत

Tue, 07 Apr 2015 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली(रेवाड़ी)
विज्ञापन
विज्ञापन
ओलावृष्टि से बर्बाद फसल और कर्ज की मार ने दो और किसानों की जान ले ली। हरियाणा में लगातार तीसरे दिन ये पांचवीं मौत है।
विज्ञापन


रेवाड़ी जिले के कोसली क्षेत्र के ही गांव दड़ौली में सोमवार को खेत में लावणी कर रही महिला किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उधर हिसार जिले के खानपुर सिंघड़ गांव में भी रविवार रात एक किसान की मौत हो गई। चिकित्सकों ने उसकी मौत हृदयघात से होने की पुष्टि की है। प्रदेश में लगातार तीसरे दिन ये पांचवीं मौत है।

दड़ौली में ही रहने वाली अनीता (40) खेत में लावणी कर रही थी। इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ और मौत हो गई। मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंची और आनन-फानन में कोसली एसडीएम निर्मल नागर जाटूसाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पूछताछ में परिजनों व खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने एसडीएम को बताया कि अनीता ने पिछले साल 2.5 लाख का कर्ज ले रखा था और खेती से कुछ उम्मीद नहीं रहने से परेशान थी। उधर हिसार जिले में खानपुर सिंघड़ का करमवीर रविवार को खेत देखने गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान उसके सीने में दर्द हुआ। परिजन अस्पताल ले गए, जहां रात को मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि ओलावृष्टि और बारिश से फसल में काफी नुकसान हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें