पंचकूला लिटरेचर फेस्टिवल (पीएलएफ) अपने नए स्वरूप में पंचकूला आर्ट एंड लिटरेरी फेस्टिवल (पीएएलएफ) के साथ कला और साहित्य प्रेमियों को एक नया अनुभव देने को तैयार है।
विज्ञापन
पंचकूला सेक्टर-3 स्थित हॉलिडे इन होटल में शनिवार और रविवार को दो दिवसीय फेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन रुमर बुक्स इंडिया और सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर-2,4 पंचकूला की ओर से किया जा रहा है।