फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: संदिग्ध हालत में 19 वर्षीय विवाहिता मिली मृत, मौके से पति है फरार

Tue, 07 Apr 2020 11:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लांडरां /बनूड़ ( पंजाब)
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांव मनौली में एक महिला का शव कमरे में पंखे से लटकता मिला है। पुलिस को महिला के पड़ोसियों ने बताया कि मृतका का पति नशे का आदी था और पैसे को लेकर अपनी पत्नी से मारपीट करता रहता था। मौत के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। सूचना पर सोहाना थाने के एसएचओ दलजीत सिंह विर्क मौके पर पहुंच कर जांच की। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह दोनों पति-पत्नी एक पीजी में रह रहे थे। पीजी के संचालक देविंदर सिंह ने बताया कि यह दोनों मेरे मकान में एक महीने पहले आए थे। दोनों आपस में लड़ते-झगड़ते रहते थे। मंगलवार सुबह जब पड़ोसी मिलने आए तो पीजी के सिक्योरिटी गार्ड राम आसरा ने उन्हें रोक लिया और कहा कि मैं बुलाकर लाता हूं। 

जब सिक्योरिटी गार्ड मृतका के रूम नंबर-19 में गया तो देखा कि 19 वर्षीय महिला अंजु कुमारी की लाश पंखे से लटी हुई थी। उसने तुरंत सूचना पीजी संचालक को दी और पुलिस को सूचित किया। सोहाना थाने के एसएचओ दलजीत सिंह विर्क ने पीजी मालिक से दोनों की पहचान मांगी तो वह नहीं दे पाया और न ही पीजी का रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। जबकि उसने छोटे-छोटे 24 रूम किराए पर दिए हुए हैं। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो दोनों के आधार कार्ड की कापी मिल गई।   
विज्ञापन


आसपास से पूछताछ के बाद थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पति-पत्नी आपस में लड़ते झगड़ते रहते थे। वह विभिन्न पहलुओं से जांच कर रहे हैं। जब तक महिला का पति गिरफ्तार नहीं हो जाता तब तक स्थिति स्पष्ट नहीं होगी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से फिंगर प्रिंट ले लिए हैं। पुलिस को मौके से एक चाकू, खिड़की का टूटा शीशा और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। शव को मोहाली फेस-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने मृतक के आधार कार्ड के पते पर सूचना दे दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें