फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैथल के डीसी समेत नौ एसडीएम का तबादला, 19 एचसीएस अफसर भी हुए इधर से उधर

Thu, 07 Feb 2019 03:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने 19 एचसीएस अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। कैथल के डीसी धर्मवीर सिंह को बदल दिया गया है। इसके अलावा नौ एसडीएम भी बदले गए हैं। कैथल के डीसी एचसीएस धर्मवीर सिंह को कान्फेड का मैनेजिंग डायरेक्टर लगाया गया है। सरस्वती कुंज कोऑपरेटिव हाउस बिल्डिंग सोसायटी लिमिटेड के विशेष अधिकारी अशोक कुमार गर्ग को हिसार नगर निगम का कमिश्नर और मेडिकल कॉलेज नल्हार के एडिशनल डायरेक्टर प्रदीप गोदारा को फरीदाबाद नगर निगम का अतिरिक्त आयुक्त बनाया गया है।

विज्ञापन


 वित्त विभाग के संयुक्त सचिव विवेक पदम सिंह सापला के एसडीएम होंगे। साइंस एंड टेक्नोलॉजी के एडिशनल डायरेक्टर महावीर सिंह को कैथल का एसडीएम और हैफेड के इंक्वायरी ऑफिसर कुलदीप सिंह को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में अतिरिक्त निदेशक प्रशासन लगाया गया है। इसी तरह टोहाना के एसडीएम सुरजीत सिंह अब फतेहाबाद के एसडीएम होंगे। 

विज्ञापन

नारनौल के एसडीएम राजीव अहलावत को एचएसएएमबी हिसार का जोनल प्रशासक लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला के सचिव प्रवेश कुमार नारनौल जिला परिषद के नए सीईओ होंगे। हिसार नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार बंसल को गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड का ज्वाइंट चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर बनाया गया है। जींद के सिंह सहरावत हांसी के एसडीएम होंगे। अंबाला कैंट के एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग को एचएसवीपी पंचकूला का सचिव बनाया गया है।

पानीपत के एसडीएम विवेक चौधरी को अंबाला कैंट का एसडीएम और जींद शुगर मिल के प्रबंध निदेशक अश्विनी मलिक को थानेसर का एसडीएम बनाया गया है। महेंद्रगढ़ के सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत को फरीदाबाद निगम के संयुक्त आयुक्त और सोनीपत के सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को नारनौल के एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई है। 

डबवाली के एसडीएम सुरेंद्र सिंह टोहाना के एसडीएम और हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद के महाप्रबंधक विकास यादव अब हिसार रोडवेज के जीएम होंगे। डीसी कैथल के पद से हटाए गए एचसीएस धर्मबीर को अभी किसी पद पर नहीं लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें