फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 19 फ्लाइट्स बंद, यात्री परेशान

Sun, 10 Apr 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
विज्ञापन
इंटरनेशनल एयरपोर्ट में रविवार को रनवे अपग्रेडेशन के कारण 19 फ्लाइट्स का संचालन बंद रहा। इससे शहर से जाने वाले यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा है। फ्लाइट बंद होने के बाद लोगों को वोल्वो बस का टिकट सेक्टर- 17 और 43 बस स्टैंड से नहीं मिल पाया। वहीं दोपहर 12 बजे चलने वाली शताब्दी भी रविवार को बंद रही जिसके कारण यात्रियो को नार्मल बसों में जाना पड़ा।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हर दिन सेक्टर -17 और 43 से 70 वोल्वो बस का संचालन होता है। रविवार को इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे की अपग्रेडेशन के कारण छह विमानन कंपनियों की ओर से चलाई जाने वाली 19 फ्लाइट बंद रही। इसमें सबसे अधिक परेशानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हुई।  दिल्ली के लिए विमानन कंपनियों की ओर से पांच फ्लाइटें चलाई जाती है। वह भी बंद रही।

वहीं दोपहर 12 बजे रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना होने वाली शताब्दी बंद रही। जिसके कारण यात्रियों की समस्या और बढ़ गई। किराया देने के बाद भी वोल्वो बसों में लोगों को जगह नहीं मिल रही है।दिल्ली वोल्वो बस के टिकट काउंटर पर लोग घंटो लाइन में  टिकट के लिए खड़े रहे लेकिन उन्हे टिकट नहीं मिल पाया।
विज्ञापन


इस वजह से कई लोगों केा नार्मल बसो में गर्मी में सफर करना पड़ा। सेक्टर - 17 बस स्टैंड सें दिल्ली का सफर करने वाले नरेश कुमार ने बताया कि आज दिल्ली के लिए वोल्वो का टिकट नहीं मिला है। हर दिन यह आसानी से मिल जाता था। वहीं फ्लाइट बंद होने के बाद यह परेशानी और बढ़ गई है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट 10 अप्रैल से 8 मई तक पांच रविवार के लिए बंद रहेगा।

मुंबई के लिए भी यात्रियों को नहीं मिली फ्लाइट
वहीं चंडीगढ़ से मुंबई के लिए छह फ्लाइट का संचालन होता है। यह फ्लाइट बंद होने के बाद लोगों को इसके लिए दिल्ली से फ्लाइट पकड़नी पड़ी। इससे लोगों  को दो गुना किराया खर्च करना पड़ा है।गौर है कि चंडीगढ़ से स्पाइस जेट, जेट एयरवेज, एयर इंडिया, गो एयर , एयर एशिया, इंडिगो की फ्लाइट चलती है। यह सभी विमानन कंपनियों को 8 मई तक रविवार को टिकट नहीं करने का निर्देश जारी किया गया है।

सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया कि एयरपोर्ट से रनवे अपग्रेडेशन के चलते पांच रविवार बंद रखा गया है। यह फैसला दिल्ली हुई मीटिंग में लिया गया है। रनवे का काम पूरा कर जल्द ही इंटरनेशनल फ्लाइट शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें