फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: पंजाब में 18 मरीजों की मौत, 271 नए पॉजिटिव मिले, मृतकों की कुल संख्या 16011 हुई

Tue, 29 Jun 2021 02:12 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में कोरोना के मामलों में कमी जरूर आई है लेकिन अभी हालात सामान्य नहीं हैं। पूरे प्रदेश में 3639 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। चिंताजनक यह है कि इनमें से 1560 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। 
विज्ञापन
कोरोना की जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना वायरस से सोमवार को 18 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 16011 तक पहुंच गई है। बीते 24 घंटे के दौरान 271 नए पॉजिटिव केसों का भी पता चला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में इस समय 3639 एक्टिव केसों में 1560 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर, 114 वेंटिलेटर सपोर्ट पर और 381 क्रिटिकल केयर लेवल-3 की सुविधा के तहत गहन निगरानी में हैं।

विज्ञापन


बीते 24 घंटे के दौरान जिन मरीजों की मौत हुई है, उनमें बठिंडा में 6, लुधियाना व रोपड़ में 2-2, बरनाला, फरीदकोट, फिरोजपुर, गुरदासपुर, जालंधर, पठानकोट, पटियाला और तरनतारन में 1-1 मरीज की मौत दर्ज की गई है। इसी दौरान सामने आए नए पॉजिटिव केसों में लुधियाना में 35, जालंधर में 26, होशियारपुर में 21, बठिंडा में 20, मोहाली में 19, फाजिल्का में 18, पटियाला में 16, अमृतसर में 15, फिरोजपुर में 12, फरीदकोट, गुरदासपुर व मुक्तसर में 11-11, फतेहगढ़ साहिब व मानसा में 10-10, मोगा में 9, पठानकोट में 6, संगरूर में 5, कपूरथला व रोपड़ में 4-4, बरनाला व तरनतारन में 3-3, नवांशहर में 2 मरीजों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें