फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: जालंधर कैंट में 11वीं के छात्र की निर्मम हत्या, फ्रांस में रहते हैं पिता

Tue, 29 Sep 2020 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

जालंधर कैंट के लाल कुर्ती इलाके में रहने वाले एनआरआई के 17 साल के बेटे की हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान हैं। वह 11वीं का छात्र था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी मेजर सिंह के मुताबिक कैंट इलाके के देवेंद्र कुमार फ्रांस में रहते हैं। यहां उनका बेटा अरमान परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। 

विज्ञापन


अरमान की चाची के मुताबिक सोमवार दोपहर वह बाजार गई थी। लौटने पर अरमान का दोस्त सौरव आया और चाची ने उसको कमरे तक भेज दिया। सौरव अरमान के कमरे में पहुंचा तो उसके मुंह से चीख निकल गई। अरमान खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद चाची कमरे में गई और उसने आसपास के लोगों को शोर मचाकर बुलाया। एसपी मेजर सिंह का कहना है कि अभी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है और जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें