नगर-निगम अगले महीने शहर की 17 पेड पार्किंग के लिए ऑक्शन करेगा। इससे निगम को करोड़ों का राजस्व मिलने की उम्मीद है। ऑक्शन के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन मांगे गए हैं, जबकि 4 नवंबर को टेक्निकल बिड खोली जाएगी। नगर निगम ने पिछले साल भी पार्किंग की ऑक्शन से करोड़ों की कमाई की थी।
पिछले साल सेक्टर-17 की साहिब सिंह फुली ऑटोमेटिक पार्किंग के लिए 71 लाख रुपये की बोली लगी थी। इसके अलावा एंपायर स्टोर पार्किंग के लिए 52.52 लाख रुपये की बोली लगी थी।
इन दोनों पार्किंग की भी अब दोबारा ऑक्शन की जा रही है। साहिब सिंह पार्किंग के लिए 47.93 लाख और एंपायर स्टोर पार्किंग के लिए 35.45 लाख रुपये रिजर्व प्राइस रखा गया है। सभी 17 पार्किंग एक साल के लिए ऑक्शन होंगी।
कई महीनों से खाली थी पार्किंग
17 में से 5 पार्किंग साइट्स कई महीनों से बिना कांट्रैक्टर के ही चल रही थी। इससे लोगों को तो परेशानी हो रही थी, नगर निगम को भी हर महीने लाखों का नुकसान हो रहा था। सेक्टर-8 जोन-1 की पार्किंग पिछले 5 महीने से रेंट पर नहीं चढ़ी थी।
इसके अलावा सीएमसी बिल्डिंग, सेक्टर-17 के सामने की पार्किंग 6 महीने से, नीलम सिनेमा के साथ की पार्किंग 4 महीने से, किरण सिनेमा पार्किंग 4 महीने से और सेक्टर-35बी की पार्किंग 6 महीने से रेंट पर नहीं दी गई थी।
इन पार्किंग की होगी ऑक्शन
पार्किंग---------------------------रिजर्व प्राइस
सेक्टर-8 जोन-1------------------21.47 लाख
सेक्टर-8 जोन-2--------------------8.71 लाख
सेक्टर-9डी-------------------------6.54 लाख
शांति कुंज, सेक्टर-16---------------2.16 लाख
एंपायर स्टोर, सेक्टर-17-------------35.45 लाख
सीएमसी बिल्डिंग, सेक्टर-17---------13.51 लाख
नीलम सिनेमा सेक्टर-17-------------1.79 लाख
साहिब सिंह, सेक्टर-17-------------47.93 लाख
किरण सिनेमा, सेक्टर-22-------------2.03 लाख
सेक्टर-22सी------------------------8.10 लाख
सेक्टर-22बी-----------------------15.53 लाख
ट्रक पार्किंग सेक्टर-26---------------41.25 लाख
पिकाडली मल्टीप्लेक्स-1--------------7.33 लाख
पिकाडली मल्टीप्लेक्स-2--------------8.40 लाख
सेक्टर-35सी----------------------45.25 लाख
सेक्टर-35बी----------------------16.91 लाख
एफआर,मनीमाजरा टूरिस्ट बस पार्किंग----9.79 लाख